औरैया 22 सितंबर *पराली जलाने से वातावरण होता प्रदूषित – उप कृषि निदेशक*
*पराली प्रबंधन के सम्बंध में दी गयी जानकारी*
*औरैया।* विकासखंड औरैया की ग्राम पंचायत अन्तौल में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान पाठशाला के द्वितीय चरण के कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक अशोक तिवारी ने पराली प्रबंधन के बारे में किसानों को तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि किसान भाई पराली खेत में ना जलाएं। पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है जो मनुष्य में हृदय एवं फेफड़ों की बीमारी एवं मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। पराली को जलाने के लिए वेस्टडिकंपोजर का किसान भाई प्रयोग करें। प्राविधिक सहायक उदयवीर सिंह ने जैविक खेती के बारे में तकनीकी जानकारी दी। किसान भाई खेत में गोबर की खाद, हरी खाद एवं वर्मी कंपोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती करें। इसके अलावा जैव उर्वरक पीएसवी, माइक्रो राइजा का प्रयोग कर सूक्ष्म पोषक तत्वों में वृद्धि करें। किसान भाई कृषि विभाग से सुपर सीडर मल्चर, हैप्पी सीडर, स्ट्रारीपर, पावर स्प्रेयर मशीन, कृषि यंत्र 50 प्रतिशत अनुदान पर ले सकते हैं। किसान पाठशाला में सहायक विकास अधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य किसान गण मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम