औरैया 22 मई *संस्था समाही कालेज ऑफ फार्मेसी में चेयरमैन श्री अंशुमान त्रिपाठी , निदेशक डॉक्टर अभिनंदन त्रिपाठी एवं एकता त्रिपाठी के संरक्षण में वार्षिकोत्सव तथा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजीशक्ति के तहत अध्ययनरत छात्र छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट वितरण किए गए.कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री उत्कर्ष चंद्र तथा Dr. मुकेश जैन और संस्था के चेयरमैन श्री अंशुमान त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम के आयोजन का शुभ आरंभ किया तथा छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन एवं। शुभकामनाएं दी जिसके बाद बी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्राओं तृप्ति, शिवानी दिवाकर शिवानी पाल एवं शिप्रा शुक्ला ने गणेश वंदना पर नृत्य करके सबका मन मोह लिया. संस्था के चेयरमैन ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बी फार्मा द्वितीय वर्ष से खुशबू राजपूत तृतीय वर्ष से आयुषी चौधरी एवम डिप्लोमा से अनिल को पुरस्कृत कियाकार्यक्रम में mr फ्रेशर अमन यादव मिस फ्रेशर शिवानी दिवाकर तथा मिस इवनिंग अवनी मिश्र, मिस्टर इवनिंग यश प्रताप को चुना गया छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य तथा गायन की भी प्रस्तुति दी गईकार्यक्रम में विभागाध्यक्ष राहुल कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर भूपेंद्र प्रताप सिंह अध्यापकगण वरुण वर्मा अनुज कुमार पुष्पेंद्र कुमार अनुराग गोयल मोहित सक्सेना अनूप सक्सेना धर्मेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*