औरैया 21 सितम्बर *भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता 25 सितंबर को कंचौसी पहुंचे-सांसद*
*अकबरपुर भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बैठक के दौरान की अपील*
*औरैया।* बुधवार को भाजपा कार्यालय तुर्कीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी 25 सितम्बर को कंचौसी स्थित दर्शन महाविद्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं भाजपा उप्र अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पधार रहे हैं। उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में जिला के पदाधिकारियों एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अकबरपुर कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले रहे।
दोनों नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पूष्पंजली अर्पित की और सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 25 सितम्बर के कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया। जिलाध्यक्ष ने सांसद को भरोसा दिलाते कहा कि आगामी 25 सितम्बर के कार्यक्रम में औरैया जिले के सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा सख्या में जायेगे। इस मौके पर सहार ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि, जिलामहामंत्री कौशल राजपूत, शिव सिंह भारती, भुवनगुप्ता, जिलामीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, योगेंद्र कैथवार , राहुल शुक्ला, जगमोहन सिंह, नितिन अवस्थी,सभासद राहुल गुप्ता, सोनू सोनी, दिक्षानत गुप्ता, इंद्रपाल जयपाल निषाद, माधव राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर दिबियापुर स्थित नारायणी मंडप्म में भी अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बैठक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगामी 25 सितंबर को कंचौसी स्थित दर्शन महाविद्यालय में पहुंचकर कार्यकम को सफल बनाएं।

More Stories
भागलपुर30जुलाई26* रेलवे स्टेशन पर मेसर्स सौम्या इंटरप्राइजेज एयर कंडीशन सैलून का भव्य उद्घाटन
कानपुर नगर30जुलाई26*नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन*
भागलपुर30जुलाई26*ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।