कॉलर ट्यून मतदान करने को करेगी प्रेरित
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कॉलर ट्यून का किया जाएगा प्रयोग
औरैया। कोरोना काल में जनपद में विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. राजनीतिक पार्टियों के सामने भी अब यही चिंता है कि कैसे कोरोना संक्रमण के भय को दूर करते हुए मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाया जाए। इस बारे में जिला प्रशासन ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए थे कि वह मतदाताओं को मोबाइल के माध्यम से जागरूक करें। टेलीकॉम कम्पनियां इसके लिये राजी हो गई है। वे अब सभी औरैया वासियों के द्वारा की जाने वाली कॉल पर 20 फरवरी को मतदान करने से सम्बंधित कॉलर ट्यून लगायेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रयास से मतदाताओं में एक अच्छा संदेश जाएगा और इससे जनपद का मतदान प्रतिशत अवश्य बढ़ेगा।

More Stories
अयोध्या 28 मार्च 26*कांग्रेस के संविधान संवाद व कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत
मुरादाबाद २८ मार्च २६ * मुरादाबाद में तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमले व बवाल में 16 दोषियों को आज सजा मिलेगी।
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *रामनवमी के अंतिम दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा: एसपी ने किया निरीक्षण*