March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 21 अप्रैल *विकासखंड अजीतमल में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन*

औरैया 21 अप्रैल *विकासखंड अजीतमल में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन*

औरैया 21 अप्रैल *विकासखंड अजीतमल में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन*

*औरैया।* दिनांक 21 अप्रैल 2022 गुरुवार को विकासखंड अजीतमल के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेला में मुख्य अतिथि माननीय गुड़िया कठेरिया सदर विधायक औरैया एवं रजनीश पांडे ब्लाक प्रमुख के द्वारा ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। उक्त मेला में समस्त विभागों के स्टाल लगाए गये। जिसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत अन्नप्राशन एवं गोद भराई की गई। प्रकाश चंद श्रीवास्तव जिलाधिकारी औरैया के द्वारा ग्राम प्रधानों की बैठक ली गई। बैठक में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जागरूकता के बारे में बताया गया।
विकासखंड अछल्दा के अंतर्गत भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का आयोजन किया गया , एवं ग्राम प्रधानों की बैठक की गई जिसमें ब्लाक प्रमुख श्री शरद राणा भी उपस्थित रहे। उपस्थित आम जन समुदाय को जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी के द्वारा विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।