औरैया 21 अप्रैल *माह मई से न्यायालय के समय में होगा परिवर्तन*
*औरैया।* माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र संख्या व दिनांकित 31 मई 2019 के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश औरैया के द्वारा बार एसोसिएशन औरैया के सुझाव पर अपना प्रकीर्ण आदेश 93/2022 दिनांकित 16 अप्रैल 2022 के माध्यम से जनपद न्यायालय, औरैया में माह मई व जून 2022 के लिए प्रातः कालीन न्यायालय प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे (भोजनावकाश प्रातः 10:30 से 11:00) किया गया है। बार एसोसिएशन औरैया द्वारा जनपद न्यायाधीश , औरैया को भेजे गए सुझाव की प्रति इस न्यायालय को भी भेजी गई है। क्योंकि प्रधान न्यायालय न्यायाधीश, परिवार न्यायालय औरैया भी जनपद न्यायालय औरैया के ही परिसर में स्थित है। अतः माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्र संख्या व दिनांकित 31 मई 2019 के अनुपालन में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, औरैया का समय प्रातः 7:00 से अपराहन 1:00 बजे तक, (भोजनावकाश प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे) तक निर्धारित किया जाता है। उपरोक्त जानकारी (रणंजय कुमार वर्मा) प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय औरैया द्वारा दी गई है।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।