[12/20, 6:14 PM] Ram Prakash Upaajtak: *वाहन स्वामी जमा करें लॉग बुक*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त निर्वाचन माह जून 2021 में प्रयुक्त निजी हल्के वाहनों में से 96 हल्के वाहन एवं प्रयुक्त निजी भारी वाहनों में से 379 भारी वाहनों के किराया/ भाड़े की धनराशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। जिन वाहन स्वामियों के वाहन त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में प्रयुक्त हुए हैं, जिन्होंने अभी तक वाहन लॉग बुक एवं बैंक खाते का विवरण जमा नहीं किया है वह कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी पुरानी कलेक्ट्रेट औरैया में तत्काल जमा करा दें, ताकि उनका भी भुगतान किया जा सके। वाहन स्वामी द्वारा वाहन लॉग बुक, बैंक खाते का विवरण जमा न करने पर वाहन के किराए की धनराशि का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा और इसके लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
[12/20, 7:48 PM] Ram Prakash Upaajtak: *तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में संपर्क अभियान तेज*
*बिधूना,औरैया।* तहसील बार ऐसोसिएशन की वर्ष 2021- 22 के लिये जहाँ अध्यक्ष,महामंत्री कोषाध्यक्ष पदों के लिये सभी प्रत्याशियों द्वारा युद्ध स्तर पर अधिवक्ताओं द्वारा सघन सम्पर्क शुरु कर दिया गया है, वहीं सिविल बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिये अभी तक प्रपत्र व माडर्न बायलाँज उपलब्ध न कराये जाने के कारण होने वाले चुनाव को कमेटी द्वारा सर्व सम्मत से स्थगित कर दिया गया है | तहसील बार ऐसोसियेशन की ऐल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरिश्चंद्र ने कहा निस्पक्ष निर्वाचन के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं कहा कुल 123 सीओपी अधिवक्ताओं में 122 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे |कहा बीते दिनों अधिवक्ता सर्वेश पाल की मृत्यु हो चुकी है |कहा 22 दिसम्बर को सुबह दस बजे से दो बजे तक मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित कर दिया जायेगा |उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने को कहा |अध्यक्ष पद हेतु अरविंद दुबे विनोद सेंगर अरविंद यादव जबकि महामंत्री पद के लिये अम्बरेश सिंह सेंगर ,ओउम प्रकाश त्रिपाठी उर्फ भोले ,अनिल यादव के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिये सतीश प्रजापति , पंकज बन्धुवर के बीच मुकाबला होगा। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिये एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अवनीन्द्र कौशिक ने कहा कि माडर्न बायलाज व आवश्यक प्रपत्र मिलने के बाद पुनः चुनाव की घोषणा की जायेगी।

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*घाटमपुर CHC से बच्चा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा! SDO समेत 2 गिरफ्तार |
रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*
मथुरा 11 अगस्त 26* श्रावण मास में सुरक्षा के दृष्टिकोण गोपेश्वर महादेव वृंदावन एवं भूतेश्वर महादेव मथुरा का निरीक्षण एवं भ्रमण किया*