औरैया 20 दिसम्बर *कावरियो ने दुर्वाषा ऋषि प्रतिमा पर गंगा जल चढाया*
*एरवाकटरा,औरैया।* कस्बा से 4 किलोमीटर दूर ग्राम दोवा माफी में दुर्वासा ऋषि समाधि स्थल की प्रतिमा पर किशोरियों समेत 200 लोगो ने 70 किलोमीटर दूर जाकर श्रृंगी रामपुर आश्रम से गंगाजल सहित पैदल आकर मंदिर में समाधि स्थल प्रतिमा पर जल चढ़ाया क्षेत्रवासी 200 लोगों ने अबकी बार बाबा दुर्वासा ऋषि पर जलाभिषेक किया।
इस वर्ष बड़ी संख्या में दूरदराज प्रांतों से श्रद्धालु आकर बाबा जी के दर्शन किए।अपने नंन्हे मुन्ने बच्चों को लाकर मन्नते मांगी। प्रतिदिन श्रद्धालु कई हजारों की संख्या में आकर दर्शन करते हैं। मेला ठेकेदार सरिता यादव ने बताया मेले में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। सर्दी से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गये।
थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने मेले सुरक्षा की दृष्टि से फ़ोर्स लगाकर छावनी बना दी जेब कटा पैकेटमार अभी तक नजर नहीं आये।

More Stories
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.
अयोध्या१७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपर्ण खबरे
जम्मू १७ फरवरी २६ * जम्मू के बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी भागे, छह अधिकारी सस्पेंड