March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 19 जनवरी *ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में वैकसिनेसन कैंप का हुआ आयोजन*

औरैया 19 जनवरी *ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में वैकसिनेसन कैंप का हुआ आयोजन*

औरैया 19 जनवरी *ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में वैकसिनेसन कैंप का हुआ आयोजन*

*दिबियापुर,औरैया।* बुधवार को ग्रीन वैली परिसर में कोविड टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरिक्षक के निर्देशानुसार और सीएचसी दिबियापुर के सहयोग से विद्यालय में पढने वाले 15 -18 आयु वर्ग के सभी छात्र – छात्रओं को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया गया। विध्यालय के प्राचार्य राजेश मिश्र ने शिक्षकों को बच्चों को टीकाकरण के फायदें बताने के लिए प्रेरित किया। सभी के प्रयासों के अनुरूप विद्यालय के 60 छात्र – छात्रओं का बुधवार को टीकाकरण किया गया जबकि लगभग 15 विद्यार्थियों ने पहले ही टीका लगा रखा था। स्वास्थ्य विभाग दिबियापुर की ओर से डॉ वीपी शाक्य अधीक्षक, सीएचसी दिबियापुर और डॉ विनीत कुमार मेडिकल पदाधिकारी का योगदान प्रशंसनीय रहा। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान एडिशनल डायरेक्टर (बेसिक) कानपुर ने विद्यालय आकर समीक्षा की और बच्चों से बात कर विद्यालय प्रबंधन की सराहना की| स्कूल के डायरेक्टर नवनीत गुप्ता ने इस कार्य के लिए विद्यालय परिवार के प्रंशसा की तथा स्वास्थय विभाग दिबियापुर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Taza Khabar