औरैया 18 सितम्बर *जायंट्स व सहेली के नेतृत्व में विभिन्न कार्यकम हुए आयोजित*
*दिबियापुर,औरैया।* जायंट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ शाइनिंग स्टार ने रविवार को बाबा परमहंस की बगिया में वृद्धजन साधु और गरीबों को भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय गुप्ता, श्याम वर्मा, अजय पैराडाइज ,संजीव गुप्ता ,मनोज पोरवाल, नागेंद्र तोमर ,अमित गुप्ता, समाजसेवी अन्नू पाल उपस्थित रहे। उधर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दिबियापुर सहेली के नेतृत्व में सेवा सप्ताह कॆ दूसरा दिन के प्रोजेक्ट में एक सिलाई संस्था में जाकर सिलाई सीख रही सभी लड़कियों को सिलाई किट दी गई जिसमें सुई धागा, इंची टेप ,बटन हुक, पैकेट,चाक, कैंची इत्यादि सामान दिया गया और उन्हें सिलाई सीखने के बाद रोजगार के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षा लक्ष्मी पोरवाल ने सभी को जलपान कराया और इस कार्यक्रम में सभी सहेलियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एक दिन पूर्व भी जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दिबियापुर सहेली ने गौशाला में जाकर गौ माता को चारा व दाना देकर सेवा सप्ताह की शुरुआत की थी। गौशाला में लगभग 200 विभिन्न विभिन्न नस्लों की गाय थी। ग्रुप की अध्यक्षा लक्ष्मी पोरवाल कोऑर्डिनेटर पूनम पुरवार, डीओ रोली गुप्ता, डीओ एफ डॉक्टर सपना गुप्ता आदि सहेलियां उपस्थित रही।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन