औरैया 18 सितंबर *मकान की छत गिरी निराश्रित महिला बाल बाल बची*
*फोटो परिचय। गिरी हुई छत का नजारा मलवा दिखाता निराश्रित महिला का पुत्र व पुत्र वधू*
*औरैया।* तीन दिन की बारिश के बाद शनिवार को बारिश से निजात मिली, लेकिन मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते शुक्रवार की रात मोहल्ला रुहाई औरैया में एक मकान की कच्ची छत गिर पड़ी। जिससे एक निराश्रित महिला बाल-बाल बच गई। इससे पूर्व भी उपरोक्त मकान की दीवार गिर चुकी है। जिसकी शिकायत प्रशासन के अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार से की गई , लेकिन निराश्रित गृह स्वामिनी को कोई भी लाभ नहीं मिल सका है।
निराश्रित महिला सुशीला देवी के पुत्र सौरभ दुबे पुत्र स्वर्गीय लखन लाल दुबे निवासी उपरोक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात उसकी मां सुशीला देवी कमरे में लेटी हुई थी। रात्रि करीब 2 बजे अचानक कच्ची छत गिर पड़ी। जिससे उसकी मां मलबे में दबने से बाल-बाल बच गई। आगे बताया कि गत 29 जुलाई 2021 को तेज बारिश के कारण इसके मकान की दीवाल गिर चुकी है , तथा पूरा मकान गिराऊ हालत में बहुत ही जीर्ण- शीर्ण है। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। आगे कहा कि मकान की दीवार गिरने के पश्चात 29 जुलाई को ही उसने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था , लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते उसने उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ माननीय मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी को इस आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा। इसके बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश व केंद्र सरकार को भेजे पत्र में उसने कहा है कि प्रार्थी गरीब व असहाय व्यक्ति है तथा मेहनत मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी आमदनी इतनी नहीं है कि वह अपना पुराना मकान बनवा सके। दयनीय स्थिति के कारण वह अपना गिरा हुआ मकान नहीं बनवा सकता है। पीड़ित ने मामले की मौके पर जांच कराई जाने तथा मकान बनवाये जाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की शासन व प्रशासन से गुहार लगाई है।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*