*बिना सूचना के उखाड़ा रेलवे ट्रैक ,दो घण्टे लगा रहा जाम*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी पूर्वी क्रासिंग पर हावड़ा दिल्ली रेल ट्रैक मरम्मत के बाद शुक्रवार को डीएफसी ट्रैक उखाडे जाने से दो घण्टे जाम लगा रहा, जिसकी पहले से कोई सूचना न होने से सुबह दस बजे को ट्रैक को उखाड़ दिया जिससे दोपहर 12 बजे के बाद तक लंबा जाम लगा रहा, जाम में बीएसएफ जवानों की बस भी फंसी रही, वही ट्रैक मरम्मत मे लगे कर्मचारी इसे रूटीन मरम्मत बता रहे है जब कि डीएफसी ट्रैक चालू हुए आठ माह मे यह फाटक पर पहली मरम्मत बताई जा रही है इस सम्बंध मे नयू कंचौसी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नवाना वांचे का कहना है कि क्रासिंग पर भारी वाहनों के निकलने से ट्रैक मे लोच आने की जानकारी इंजीनियरो ने दी है जिसे ठीक किया जा रहा है, जिससे जाम लगा रहा है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*