औरैया 18 नवम्बर *सब मरजो की एक दवा मिट्टी पानी धूप हवा- डॉक्टर योगेंद्र कुमार मिश्रा*
औरैया। चतुर्थ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर तिलक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार को स्वस्थ रहने के लिए बिना दवा आहार एवं आदतों में सुधार मात्र से स्वाभाविक स्वस्थ रहने के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने की सलाह देते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 शैय्या में संचालित राजकीय योग वैलनेस सेंटर प्रभारी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आज देश ही नहीं दुनिया में लोग प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। प्राकृतिक चिकित्सा प्रकृति प्रदत्त चिकित्सा है। जिसे समझने और सीखने के लिए स्वयं में स्वयं को समझने के साथ अनुभव पर आधारित चिकित्सा है। जिसको मिट्टी , पानी , धूप व हवा के माध्यम से कोई भी बिना खर्च बिना दवा घर बैठे सभी बीमारियों का स्वयं इलाज कर सकता है। पर इसके लिए प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाना और उस पर चलना स्वस्थ व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि युग परिवर्तन के दौर में मनुष्य अनेक तरह के रोगों से पीड़ित ही नहीं दुःखी है। ऐसे में विकराल महंगाई के चलते अपनी कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा दवा और डॉक्टर के लिए लगाना पड़ता है। जबकि दवा से रोग नहीं जाता बल्कि क्षणभर या कुछ दिनों के लिए आराम तो मिल जाता है, लेकिन पूर्णतया रोग से मुक्ति नहीं पाता। ऐसे में स्वाभाविक स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ वृत्त के नियमों का पालन व जीवनी शक्ति को बढ़ाने के लिए योग आसन प्राणायाम ध्यान आदि के साथ अनियमित दिनचर्या में सुधार के साथ सुपाच्य आहार ही उत्तम स्वास्थ्य का आधार है। ऐसी तमाम स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं को शीत ऋतु में स्वास्थ रक्षा के लिए समय से जागने और सोने के साथ जितने बार खाएं खाना उतने बार जाएं पाखाना का ध्यान रखते हुए सब रोगों की एक दवा मिट्टी , पानी , धूप , हवा एवं सब रोगों की एक दवा मौन रहो और पियो हवा , आदि जानकारियां देने के साथ छात्र छात्राओं को पेट रोगों से छुटकारा पाने व लंबाई बढ़ाने के लिए योगासनों में उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन , जानू शीर्षासन , शीर्षासन उत्तान , मंडूकासन , पश्चिमोत्तानासन , गोमुखासन के अलावा ताड़ासन , वृक्षासन आदि का अभ्यास कराने के साथ उसके लाभ व सावधानियां के विषय में विस्तृत जानकारियां देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए संयमित रहना ही स्वास्थ्य की कुंजी बताया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित , राम प्रकाश दीक्षित , चंद्रपाल यादव , उपेंद्र मिश्रा , संदीप अवस्थी सहित विद्यालय परिवार के लगभग 900 छात्र छात्राओं ने प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर बिना दवा स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम