February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 17 नवम्बर *ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत*

औरैया 17 नवम्बर *ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत*

औरैया 17 नवम्बर *ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के सुरान रोड पर एक गेस्ट हाउस के समीप बुधवार की सुबह अपने पति व मासूम बच्ची के साथ विद्यालय जा रही एक शिक्षिका की स्कूटी में ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मासूम बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। जबकि शिक्षिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वही उसका पति भी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर मौके से भाग गया। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ली कल कोतवाली में खड़ा करा लिया।
शहर के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी अंजू सावरन 32 वर्ष पत्नी अमित सावरन बुधवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे अपनी मासूम 4 वर्षीय पुत्री पाखी के साथ स्कूटी से सुरान गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जा रही थी। स्कूटी को शिक्षिका का पति अमित कुमार 38 वर्ष चला रहा था। जैसे ही उसकी स्कूटी रास्ते में पीतांबरा गेस्ट हाउस के पास पहुंची ही थी। कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में जबरजस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिक्षिका सड़क पर गिरी। जिससे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर से स्कूटी पर बैठी मासूम बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। जिससे वह बाल-बाल बची। उधर घटना की जानकारी होते ही साथी शिक्षकों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना होते ही परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गये। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम पोरवाल ने बताया कि मृतका विद्यालय में सहायक अध्यापिका थी। वह चाइल्ड केयर लीव पर चल रहीं थी। घटना की जानकारी होते ही यहां देखने पहुंची। बताया कि मृतक शिक्षिका के दो पुत्रियां हैं। पति जनरल स्टोर की दुकान किए हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामूली रूप से घायल अमित कुमार व मासूम पुत्री पाखी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय हृदय शंकर निवासी उपरोक्त ने कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली संतोष अवस्थी ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया गया है। बाद में पीडि़त परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

Taza Khabar