औरैया 16 मार्च *दूसरे दिन भी बैंक मे यूपीएस खराब होने से कामकाज ठप खाताधारक परेशान*
*होली के तैयारी पर जनसेवा केंद्रों से रुपये निकाल रहे हैं ग्राहक,अगले सोमवार तक बैंक रहेगा बन्द*
*चार दिन की छुट्टी होने से खाताधारकों की नकदी को लेकर बढ़ेगी मुसीबत*
*कंचौसी,औरैया।* मंगलवार को कंचौसी सैंट्रल बैंक खुलने के बाद सर्वर न आने से जमा निकासी के लिए आये लोगो को परेशान होना पड़ा, वही बुधवार को लोगो की परेशानी यूपीएस खराब होने से मुसीबत और बढ़ गई। होली के त्योहार पर खर्च के लिए निकालने आये नकदी न मिलने से मायूस होकर वापस लौट गये। खाताधारक रश्मि देवी ,राजकुमार, प्रेमवती, रामसिंह ,सोनेलाल, नितिन कुमार आदि ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक होने के कारण खाते से कुछ रूपये निकालने के लिए बैंक आने के बाद मंगलवार को नेटवर्क न आने की जानकारी देकर वापस लौटा दिया गया। बुधवार को यूपीएस ख़राब होने से नकदी का संकट पैदा हो गया है। जनसेवा केंद्रों पर बैंक में कार्य ना होने से नकदी को लेकर परेशानी बढ़ गई है। शाखा प्रबंधक मनीष कटियार ने बताया यूपीएस खराब होने से कार्य प्रभावित है। गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। चार दिन की छुट्टी होने से सोमवार से ही कार्य शुरू हो सकेगा।

More Stories
सहारनपुर २७ फरवरी 26 *सरकार मंशानुरूप माफियाओं/अपराधियों कुछ विरुद्ध चलाये दण्डात्मक कारवाई के क्रम मे एसएसपी सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा की गयी बडी कारवाई….
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…
मथुरा 27 फरवरी 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*