औरैया 16 जनवरी *ट्रक का एक्ससल टूटने से सड़क के दोनों तरफ लगा रहा जाम*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी कस्बे से निकले औरैया से रसूलाबाद जाने वाले खस्ताहाल मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में अक्सर ओवरलोड वाहन फंसकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करते हैं। ऐसी ही स्थिति रविवार सुबह 9 बजे कंचौसी पूर्वी क्रासिंग से पहले बनी। मोरंग लादकर औरैया से रसूलाबाद जा रहा एक ट्रक का एक्सल टूट जाने से जाम लग गया,क्रासिंग मार्ग पर स्थिति बेहद गंभीर हो रही है। 8 दिन पहले भी इसी जगह ट्रक का एक्सल टूटा था। तब भी जाम से राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ी थी। राहगीर समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। रविवार को भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते वाहनों का लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों वाहन व राहगीर घण्टो जाम में फंसे रहे। चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत करके ट्रक को सड़क के साइड में लगवा दिया।फिर जाकर जाम खुल सका, कस्बावासियों ने जिला प्रशासन से खस्ताहाल सड़क पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद करने की मांग की है। जिससे कि उन्हें आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*