औरैया 16 अप्रैल *पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की*
*स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड ड्राइवर का गिर गया था पर्स*
*फफूंद,औरैया।* शनिवार को नगर स्थित एक मोहल्ला में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड ड्राइवर का पर्स गिर गया था, जिसमें नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। सड़क पर पड़ा हुआ पर्स एक युवक को मिला। युवक ने पता लगाकर पर्स को वापस कर ईमानदारी की मिशाल पेश की है।
जनपद इटावा के मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी कुंवर जीत यादव पुत्र स्व अशर्फी लाल दिबियापुर स्थित सीएचसी में ड्राइवर पद पर तैनात रहे थे। रिटायर्ड होने के बाद वह ड्राइविंग कर अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे है।शनिवार को नगर के मोहल्ला बरकीटोला में वह किसी कार्य से आये हुए थे, तभी उनकी जेब से पर्स सड़क पर गिर गया।उक्त पर्स मोहल्ला ज़ुबैरी निवासी युवा कामरान कुरैशी को मिला जिसमें तीन हजार नौ सौ सत्तर रुपये, आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र, वोटर कार्ड व डीएल सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। कमरान ने उनको नगर में खोजकर पर्स सौंपकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है। पर्स पाकर कुंवर जीत का चेहरा खिल गया। कस्बे के लोगों ने सराहना की है।
More Stories
आगरा 29 अक्टूबर 26*आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. आकाश अग्रवाल की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत,
लखनऊ29 अक्टूबर 26*भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक शुरू।
कवि ऋतुराज को जनवादी लेखक संघ की श्रद्धांजलि*