April 20, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 15 मई *भाकियू ने मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि*

औरैया 15 मई *भाकियू ने मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि*

औरैया 15 मई *भाकियू ने मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि*

*ककोर,औरैया* भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि आज दिबियापुर में संगठन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर किसान नेता श्री टिकैत की क्या तत्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया वही पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
रविवार को कस्बा दिबियापुर के संगठन कार्यालय पर बाबा महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बाबा महेंद्र सिंह को याद किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमाशंकर ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए कहा कि श्री टिकैत ने किसानों की दीन दशा सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए। वह किसानों के हितों की आवाज को अनवरत उठातते रहे तथा किसानों का हक दिलाने के लिए उन्होंने बहुत ही संघर्ष किया। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह हमेशा किसानों का हित चिंतन करते थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन के पदाधिकारी गण अनुज कुमार गुप्ता, सर्वेश राजपूत व अन्य कई कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।

About The Author

Taza Khabar