औरैया 15 फरवरी *चोरों ने दंपति को बंधक बनाकर नकदी व आभूषण किये चोरी*
*बिधूना,औरैया।* दंपति को कमरे में बंद कर चोरों ने पांच लाख के जेवरात व सत्तर हजार रुपए की चोरी कर ली |पीडित ने घटना की लिखित तहरीर बेला थाना पुलिस को दी है |थाना पुलिस ने पीडित को घटना की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही का भरोषा दिलाया है |
मंगलवार को बेला थाना क्षेत्र के गांव डमरपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी नन्द किशोर दोहरे ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पुत्र अलोक व पुत्रबधू सुनीता मकान के एक कमरे के अन्दर सो रहे थे, तभी चोरों ने घर में घुसकर उनके कमरे की कुन्डी बहार से बंद कर दी। इसके बाद अन्य कमरों में रखे अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर सोने के तीन हार, सात अगूंठी महिला व पुरूष, तीन अगूंठी चांदी, चांदी की तीन कमर पेटी, तीन जोड़ी बड़ी व तीन जोड़ी छोटी पायल, तीन नथूनिंया, तीन जोड़ी ब्रजवाला व धान बेचकर घर में रखे 70 हजार रूपये आदि की अज्ञात चोर चोरी करके ले गये। पीडित ने घटना की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी जीवाराम ने कहा कि वह वीआईपी डयूटी में गये हुये है। कहा कि घटना की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26 भाजपा जिला मंत्री आरती जयसवाल के आवास पर डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने की मुलाक़ात
कौशाम्बी 30 मार्च 26*पिता की हत्या करने वाले दो बेटों पत्नी सहित तीन गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26* जल जमाव की समस्या को लेकर विधायक ने नाला का किया शिलान्यास