औरैया 14 मार्च* ग्राम पंचायत औतों के आगनवाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन उत्सव का आयोजन किया गया ।
रिपोर्ट – सत्यप्रकाश बाजपेई यूज़ यूपी आजतक
औरैया 14 मार्च* आज जिला औरैया विकास खंड अछल्दा के ग्राम पंचायत औतों के आगनवाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन उत्सव का आयोजन किया गया ।
सर्वप्रथम किशोरी बालिका स्वर्णिका वंशिका मनस्वी रिद्धि ने स्तनपान जागरूकता रंगोली बनाई तत्पश्चात आगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने राधिका को 6 माह पूर्ण करने पर खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया उत्सव में आई महिलाओ और राधिका की मां को बताया कि बच्चे को जन्म से 6माह तक केवल स्तनपान करवाए और 6माह पूर्ण होने पर ऊपरी आहार खिलाना प्रारंभ करे । ऊपरी आहार में गाढ़ी दाल दलिया मसले हुए फल अवश्य दे। दाल दलिया में एक छोटा चम्मच घी या सरसो का तेल गरम करके डालें। दो वर्ष तक ऊपरी आहार के साथ स्तनपान करवाए । साथ में 2वर्ष तक सम्पूर्ण टीकाकरण अवश्य करवाए।
उत्सव में उमा नेहा इत्यादि के साथ सहायिका माधुरी ने प्रतिभाग किया ।
More Stories
नई दिल्ली 29 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 29 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ २८ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….