औरैया 14 दिसम्बर *सर्राफा व्यवसायी की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु*
*सहार,औरैया।* थाना बेला अंतर्गत पुलिस चौकी सहार के कस्बा पुर्वा दानशाह सहार के रहने वाले प्रियांक पाण्डेय उर्फ सोनू पुत्र स्व अश्वनी पाण्डेय उम्र करीब 30 वर्ष को अपने ही घर में मृत पाया गया। प्रियांक पाण्डेय की कस्बा सहार में पाण्डेय ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।घर वालों के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे सोनू घर वापस लौटा, और अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह 7 बजे जब वह सोकर नहीं उठा, तो घरवालों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो सोनू शान्त अचेत लेटा मिला, और शरीर में कोई हरकत नहीं थी। यह देखकर घरवाले घबड़ा गये, और तुरन्त सोनू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार पहुँचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद चिकित्सक डॉ जितेन्द्र ने उन्हें देखा और देखकर मृत घोषित कर दिया। सोनू के चाचा रामू पाण्डेय ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि हमारे भतीजे की मृत्यु सोते समय हो गयी है सभी परिवारीजन मृत्यु का कारण पता लगाने हेतु पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं।सूचना पर पहुँचे पुलिस चौकी सहार इंचार्ज राजपाल सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सोनू पाण्डेय के निधन से आज सहारब बाजार में सन्नाटा छाया रहा वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*