February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 14 दिसम्बर *निर्बाध रूप से दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामवासी, नहीं हुई टंकी की विगत आठ वर्षों से सफाई*

*पंचायत सरकार फेल, कभी भी फ़ैल सकती है खतरनाक बीमारी हो सकती है बड़ी त्रासदी*
जुहीखा(औरैया)
अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जुहीखा में लगभग आठ वर्षों से लगातार गांव में पीने के पानी के लिए बनीं टंकी को बिना साफ सफाई और दवाई का प्रयोग किए चलाया जा रहा है जिसमें जबरदस्त बदबू आती है और तो और पानी में कीड़े भी हो गये हैं लेकिन सभी ग्रामीण इस दूषित पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। बताते चलें कि ग्राम पंचायत जुहीखा में लगभग आठ वर्ष पहले स्वच्छ पानी देने के लिए पानी की टंकी का निर्माण किया गया था लेकिन इस टंकी को आज़ तक न तो किसी ने अभी तक साफ कराया,न ही जगह जगह टूटी पाइप लाइन ठीक कराई गई और न ही इसमें किसी प्रकार की दवाई का प्रयोग किया गया है जिससे इसमें आ रहे पानी में दुर्गंध आने के साथ साथ कीड़े भी हो गये हैं लेकिन इसके बावजूद इस पानी को पीने के लिए गांव के वासिंदे और जानवर मजबूर हैं जिससे कभी भी गांव में दूषित पानी पीने से बड़ी घटना घट सकती है जिससे बड़ी जनहानि हो सकती है। इस लिए प्रशासन को इस ओर शीघ्र ध्यान देना होगा नहीं तो कभी भी गांव बड़ा हादसा हो सकता है।