औरैया 14 दिसम्बर *कोहरा व बादलों से दिन भर ढका रहा आसमान बढी ठंड*
*अछल्दा,औरैया।* बीते दिनों से क्षेत्र में सुबह-सुबह हल्का कोहरा छा रहा, लेकिन मंगलवार को सुबह से शाम तक हल्का कोहरा और आसमान में बादल छाए रहे। जिससे दिन में भी लोगों को कुछ ठंड का ऐहसास हुआ। वहीं आसमान में छाए बादलों की वजह से दिन में धूप न के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार आसमान से बादल छंटते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अछल्दा विकासखंड क्षेत्र का अधिकतम तापमान 24. डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र और रेलवे लाइन में सुबह-सुबह कोहरा अधिक देखा जा सकता है। कोहरे की वजह से सतना पहुंचने वाली कई ट्रेनें एक से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं।

More Stories
नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
गोरखपुर 29 नवम्बर 26*जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी*
लखनऊ* शादी विवाद को लेकर युवक ने युवती पर तेजाब फेंककर एवं चाकू से हमला कर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया