March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 14 जनवरी *एनटीपीसी द्वारा सलेमपुर में तीन हैंडपंप दिए गये, हुआ भूमिपूजन*

औरैया 14 जनवरी *एनटीपीसी द्वारा सलेमपुर में तीन हैंडपंप दिए गये, हुआ भूमिपूजन*

औरैया 14 जनवरी *एनटीपीसी द्वारा सलेमपुर में तीन हैंडपंप दिए गये, हुआ भूमिपूजन*

*दिबियापुर,औरैया।* एनटीपीसी औरैया परियोजना द्वारा एनटीपीसी की नैगम सामाजिक दायित्व नीति के अंतर्गत परियोजना प्रभावित एवं आस-पास के ग्रामों में समय-समय पर ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किये जाते हैं। गैस एवं सोलर प्लाँट के माध्यम से विद्युत उत्पादन के साथ-साथ हमारी परियोजना पूर्ण समर्पण के साथ सीएसआर कार्यों में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाती रही है। इसी क्रम मे शुक्रवार को औरैया परियोजना द्वारा ग्राम सलेमपुर औरैया में ग्रामवासियों को स्वच्छ पेय जल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 3 हैंड पम्प प्रदान किये गये हैं। जिनके स्थापन के लिए भूमिपूजन का आयोजन किया गया। अनिल कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (औरैया) द्वारा एनटीपीसी औरैया के वरिष्ठ अधिकारियों तथा सलेमपुर ग्राम प्रधान की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान के साथ स्वच्छ पेय जल मुहैया कराने के उद्देश्य से भूमिपूजन किया गया। भविष्य में भी एनटीपीसी औरैया परियोजना प्रभावित अन्य गाँवों में स्वच्छ पेय जल मुहैया कराने हेतु प्रयासरत है। लपसाथ ही ग्रामीणों के विकास हेतु अपनी कल्याणकारी योजनाओं को कार्यान्वित करने हेतु प्रतिबद्ध है।