January 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 14 अप्रैल *भाजपा जिला कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती*

औरैया 14 अप्रैल *भाजपा जिला कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती*

https://youtu.be/SwLIsBgtOdI

औरैया 14 अप्रैल *भाजपा जिला कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती*

*औरैया।* नारायणी मंडपम दिबियापुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर संबोधित करते मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है, उन्होंने अनुसूचित वर्ग के लोगों को सम्मान से जीने की कला सिखाई है। आज उनके बनाए संविधान से देश में लोग अमन चैन की जिंदगी गुजार रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी लोगों को न्याय मिल रहा है। गरीब व्यक्ति चाहे जिस जाति धर्म संप्रदाय से हो उज्ज्वला योजना, मानधन योजना, जनधन खाता, विकलांग तथा विधवा पेंशन, छात्रों की शिक्षा के लिए अनुदान की व्यवस्था कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। भाजपा ही देश की ऐसी पार्टी है जो समाज को भयमुक्त समाज बनाकर आतंक और गुंडई का पर्यायवाची बने लोगों से मुक्ति दिलाई है। यदि कोई गुंडा अराजकता भ्रष्टाचार अवैध कब्जे में लिप्त है तो उसके साथ योगी सरकार सख्ती से निपटेगी उन्होंने कहा भाजपा में सभी व्यक्तियों का सम्मान है। राजनीति को खेल की भावना से खेलना चाहिए। टिकट उन्हीं व्यक्ति को दिया जाता है, जो पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा व दूरगामी विचारधारा रखते हैं। पार्टी में जो लगातार सच्ची निष्ठा बनाए रखते हैं उन्हें उसका परिणाम अवश्य मिलता है। चाहे देर से ही क्यों न मिले, उदाहरणार्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी यह सभी छोटे परिवारों से निकल कर आए हैं, लेकिन इनकी उच्च विचारधारा दूरगामी सोच होने के कारण आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है। मंच पर बैठने से वालों की अधिक निष्ठावान नीचे बैठने वाले हैं। इनके द्वारा ही पार्टी में मजबूती प्रदान होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि न्यासी सन्यासी और त्यागी लोगों का बर्थडे नहीं बल्कि जयंती मनाई जाती है। महापुरुषों के आगे स्वर्गीय नहीं लिखा जाता है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती समारोह में कहा कि भीमराव अंबेडकर ने समाज में फैली जातिवाद व छुआछूत को मिटाया। उन्होंने ऑल इंडिया फेडरेशन का गठन कर दलित उत्थान के लिए देश में अभियान चलाया था। भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा। अंबेडकर पश्चिम बंगाल से पहली बार निर्वाचित हुए थे। वह आधुनिक युग के मनु थे। उन्होंने संविधान की रचना कर भारत के प्रथम कानून मंत्री बने थे। उनके बनाए संविधान से आज समाज में समानता ममता और बंधुत्व का माहौल कायम हुआ है। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि वह गरीब घर में पली पुसी हैं। आज उन्हें विधायक बनाकर यहां की जनता ने मेरे ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसको वह बखूबी निर्वहन कर समाज और पार्टी के लिए संकल्पित रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी, बिधूना प्रत्याशी रिया शाक्य, पूर्व विधायक मदन गौतम, ब्लॉक प्रमुख राजीव पांडे, चेयरमैन रानीपुर वाले राजेश चौहान, जिला महामंत्री कौशल किशोर राजपूत , चंद्रकांति मिश्रा, मनु राजपूत, विनोद दुबे,अमरचंद, मुजीव उर रहमान, अमर सिंह, वासुदेव प्रजापति, ग्रीस तिवारी, सर्वेश, मोनू सेंगर, मोहन, भवन प्रकाश, धीरेंद्र, मंजू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत व दिलीप मिश्रा सहित तमाम गणमान्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम का संचालन शिव सिंह भारती ने किया।

Taza Khabar