औरैया 13 सितंबर *प्रयोग करके अंधविश्वास को दूर करने का किया प्रयास*
*विज्ञान के प्रयोगों को समझ कर तैयार हो रहे नन्हे विज्ञानी*
*बच्चों के बीच विज्ञान के प्रयोगों के जरिये विकसित कर रहे विज्ञान की समझ*
*फोटो- बच्चों से विज्ञान के प्रयोग कराते अध्यापक*
*औरैया।* जनपद के औरैया ग्रामीण विकासखंड का पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहना नवाचारों की पाठशाला बन चुका है। यहां आओ करके सीखें की तर्ज पर विज्ञान व गणित की पढ़ाई हो रही है। स्कूल के विज्ञान शिक्षक सुभाष रंजन दुबे और गणित अध्यापक चंद्रप्रकाश अपने अभिनव प्रयोगों से बच्चों को विज्ञान और गणित सिखा कर विषय वस्तु को रोचक बना रहे हैं। वहीं बच्चों के बीच अंधविश्वास को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल के बच्चों को विज्ञान से जोडऩे के लिए विद्यालय के स्टाफ द्वारा स्वयं के प्रयासों एवं खर्च से विद्यालय में विज्ञान लैब स्थापित की गयी है। विज्ञान लैब में जहाँ बच्चे खेल खेल में विज्ञान के प्रयोग सीख कर जिज्ञासु बन रहे हैं वहीं उसमें विषय की समझ भी विकसित हो रही है। बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े मूलभूत सिद्धांतों से परिचय कराने और विज्ञान को बच्चों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उत्कृष्ट प्रयास के लिए शिक्षकों द्वारा पाठ योजना बनाकर तथा प्रयोग द्वारा बच्चों को विज्ञान सिखाने का प्रयास किया जा रहा है। वातावरण में ऑक्सीजन की उपस्थिति, पदार्थ की अवस्थाएं, सूक्ष्म जीवों आदि के बारे में बच्चे लैब में परिचित हो रहे हैं। साथ ही अध्यापकों द्वारा गणित और विज्ञान से संबंधित कहानियां, कविताएं और नाटकों के माध्यम से बच्चों को गणित – विज्ञान की गूढ़ जानकारियों को रोचक तरीके से सिखाया जा रहा है। विज्ञान अध्यापक सुभाष रंजन का मानना है कि दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं को विज्ञान से जोड़कर सिखाया जाए तो निश्चित तौर पर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और विश्वास बढ़ता है। वहीं अध्यापक बच्चों में विज्ञान व गणित जैसे कठिन दिखने वाले विषयों के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए वह विद्यालय में मौजूद सस्ते संसाधनों का सहारा ले रहे हैं। स्कूल में उनके इस टीएलएम(टीचिंग लर्निंग मटेरियल) के प्रयोग की धूम मची है। वह बच्चों को टीएलएम के जरिए विज्ञान से जुड़ी नई-नई जानकारियां देकर उन्हें विज्ञान की अवधारणाओं के बारे में बता रहे हैं। बच्चे भी पूरी तन्मयता के साथ इस नवाचार शिक्षण विधि का लुत्फ उठा रहे हैं और विज्ञान व गणित के प्रति अपनी समझ को विकसित कर रहे हैं।
More Stories
कानपुर नगर18जून2025*ATM मशीन से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार।
प्रतापगढ़18जून25*गोली कांड से दहला प्रतापगढ़ 36 घंटे में 3 अलग अलग थाना क्षेत्र में चली गोली ।
मथुरा 18 जून 25*थाना वृन्दावन पुलिस ने 01 अभियुक्त को 512 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार*