औरैया 13 सितंबर *पूर्व सैनिक की पुण्यतिथि पर स्कूल में इनवर्टर बैटरी भेंट किए*
*स्कूली बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल व मिष्ठान हुआ वितरित*
*बिधूना,औरैया।* क्षेत्र के ग्राम बंथरा निवासी सेवानिवृत्त सैनिक हरिदत्त सिंह सेंगर की चौथी पुण्यतिथि पर सोमवार को गांव के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके प्रधानाध्यापक पुत्र संजय सिंह सेंगर द्वारा विद्यालय को इनवर्टर बैटरी भेंट किए जाने के साथ स्कूली छात्र छात्राओं को कॉपी ,पेन , पेंसिल व मिष्ठान वितरित किया गया। प्रधानाध्यापक संजय सिंह सेंगर द्वारा पिछले सालों में भी अपने पिता की पुण्यतिथि पर अपने गांव के विद्यालय में फर्नीचर भी पेंट किया जा चुका है।
इस पुण्यतिथि के मौके पर संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने कहा कि पूर्व सैनिक स्वर्गीय हरिदत्त सिंह सेंगर ने सेना में रहते देश की सेवा करने के साथ सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा में जो योगदान दिया है उसे क्षेत्र के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। इस मौके पर जूनियर हाई स्कूल बिधूना के प्रधानाध्यापक संजय सिंह सेंगर ने कहा कि उन्होंने व्रत लिया है कि वह अपने पिता के बताए रास्ते पर चलकर अपने पैतृक गांव के विद्यालय में हमेशा यथा संभव योगदान देते रहेंगे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तृप्ति चतुर्वेदी , सीमा सिंह , प्रबल प्रताप सिंह ,अनिल पोरवाल , इंद्रेश तिवारी , सुभाष चंद्र , सत्येंद्र सिंह , वीरपाल सिंह , केके यादव , हर नारायण सिंह , विवेक बाजपेई , वीरभद्र सिंह , अनुराग चतुर्वेदी , रवि गुप्ता व सुनीता सिंह आदि शिक्षकों के साथ ही किशन पाल सिंह , देशराज सिंह , हरदेव सिंह , पंकज , पप्पू , अंजू सिंह , ममता सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

More Stories
पंजाब24जुलाई26*पंजाब में पेपर लीक*पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद ने (AAP) सरकार और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला
सहारनपुर24जुलाई26*ऑनलाईन साईबर ठगी कर पीडित के खाते मे निकाली गई 7100 /- रूपये की धनराशि सत प्रतिशत करायी वापस
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत नवादा पर मथुरा डिपो की एक बस द्वारा एक दंपति को मारी टक्कर हुई मौत