औरैया 13 अगस्त *स्वच्छता संदेश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया गया*
*औरैया।* जनपद के विकासखंड अजीतमल के अंतर्गत बल्लापुर ग्राम पंचायत में एकलव्य इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि इंजीनियर प्रेम सिंह राजपूत ने कहा युवा देश के भविष्य है युवाओं के ऊपर देश और प्रदेश की जिम्मेदारी है कि युवा घर-घर जाकर स्वच्छता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करें और हर घर तिरंगा लगाये।
भारतवर्ष 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है उसे सफल बनाएं इस अभियान को जन अभियान बनाकर चलाएं ना कि सरकारी अभियान जनता के सहयोग से जो भी कार्य होते वो सफल होते हैं। सफलता के लिए जनता का सहयोग अति आवश्यक है। इसी कड़ी में कार्यक्रम के प्रभारी जिला समन्वयक अनवर वारसी ने कहा जनपद के सभी विकास खंडों में स्वच्छता कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी लोगों को तिरंगे का सम्मान करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं, केसरिया रंग ऊपर बीच में सफेद नीचे हरा होना चाहिए। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन के बाद झंडा उतार कर अपने घरों में सुरक्षित रख ले। देश की आन- -बान- शान में कोई ठेस न पहुंचे उन्होंने कहा। युवाउत्थान के लिए नेहरू युवा केंद्र तत्पर है। हर ब्लॉकों में नेहरू युवा मंडलों का गठन किया जा रहा है, जो पूर्व से गठित नेहरु युवा मंडल निष्क्रिय हैं उनको सक्रिय किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवेश कुमार शिव प्रसाद प्रेमचंद अविनाश निर्भय सिंह प्रदीप राजपूत अर्चना रणवीर सिंह राजपूत करण सिंह फौजी जूली ओमजी राजपूत नेहरू युवा केंद्र के आदर्श देवेंद्र सहित तमाम कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन योगाचार्य अनिल राजपूत जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ने किया।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,