July 1, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 12 जनवरी *स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिले भर में हुए कार्यक्रम*

औरैया 12 जनवरी *स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिले भर में हुए कार्यक्रम*

औरैया 12 जनवरी *स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिले भर में हुए कार्यक्रम*

*औरैया।* स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन पर जिले भर में धूमधाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में आवास विकास परिषद स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थापित प्रतिमा पर लोगों ने माल्यापर्ण किया। साथ ही गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा विद्यालयों में भी स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
स्वामी विवेकानंद सरस्वती की 129 वीं जयंती पर जिले भर में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गांव जैतापुर स्थित सुदिति ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर विद्यालय के मौैजूद स्टॉप को संबोधित करते हुए उप प्रधानाचार्य ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि विवेकानंद ने लोगों को जागरूक करते उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए Ó का संदेश दिया था। कहा कि स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने शिकागो में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान भारत की संस्कृति और सभ्यता का परिचय कराते हुए उपस्थित अन्य देशों के सामने भारत को शीर्ष मुकाम पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।
इस दौरान शहर के आवास विकास परिषद स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में भारत विकास परिषद व अखिल भारती विद्यार्थी परिषद की ओर से जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों परिषदों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद सरस्वती की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी, प्रांतीय महासचिव अशोक त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला, शाखा सचिव अंकित गहोई, वित्त सचिव हरमिंदर सिंह, आलोक अग्रवाल, डॉक्टर एसएस सिंह परिहार, लक्ष्मीकांत दुबे, डॉक्टर योगेश विश्नोई, राजेश बाजपेई, सौरभ गुप्ता, निलय मिश्रा, देव मुनि पोरवाल, आवास विकास कल्याण समिति के दिनेश मिश्रा, सलिल सक्सेना, अशोक त्रिवेदी के अलावा भारी संख्या में मौजूद लोगों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर नमन किया। अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने स्वामीजी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विचार एवं आदर्श आज के समय में भी प्रासंगिक एवं युवाओं के लिये प्रेरणाश्रोत हैं। उन्होंने स्वामी जी की ओर से बताए गए उठो जागो एवं तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो के आदर्श पर चलकर राष्ट्र हित में कार्य करने की अपील की।
इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की ओर से आवास विकास स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में नगर इकाई द्वारा द्वारा विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें जिला संयोजक शिवगोपाल दुबे, जिला सह संयोजक कुलदीप सिंह सेंगर, प्रांत कार्यकारिणी राहुल शर्मा, तहसील संयोजक सुदीप चौहान, नगर मंत्री हर्षित तिवारी, नगर सह मंत्री युगांक पोरवाल, देवांश भूषण शर्मा, अभिनंदन त्रिपाठी, मयंक प्रताप सिंह, तरुण गुप्ता, उत्कर्ष चौबे, अर्पित पोरवाल, ओमजी शर्मा, प्रिंस राजावत, उत्कर्ष शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनपद की विभिन्न कस्बों में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाये जाने की समाचार प्राप्त हुए हैं।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.