*13 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ बिधूना में जनसभा करेंगे संबोधित*
*बिधूना,औरैया।* रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिधूना में भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन सभा को लेकर सभा मैदान में हेलीपैड बनाने से लेकर बैरीकेटिंग के साथ सभी तैयारियों का पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया। उप जिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा सीओ महेंद्र प्रताप सिंह कोतवाल शशिभूषण मिश्रा के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर भाजपाई भी जनसभा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने भी व्यवस्था परखी है।

More Stories
रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*