औरैया 11 अगस्त *उप्र उघोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली ,दुकानों पर लगाए स्टीकर*
*दिबियापुर,औरैया।* आजादी के अमृत महोत्सव पर गुरुवार को उप्र उघोग व्यापार मंडल( मिश्रा गुट) के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सभी पदाधिकारी स्टेशन रोड पर स्थित बाबा परमहंस की बगिया में एकत्र हुए और वही से अपनी अपनी बाइको में स्टीकर व झंडा लेकर भारत माता का जयघोष लगाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। स्टेशन रोड ,कलक्तरी रोड ,नहर बाजार होते हुए सहायल रोड,मंडी समिति ,उमरी होते हुए बेला रोड होते हुए ओवरब्रिज से बड़ी सब्जी मंडी गली से स्टेशन से थाने के औरैया रोड होते हुए फफूंँद चौराहा से होकर घूमते हुए समापन बाबा परमहंस की बगिया में किया। वही तिरंगा यात्रा के दौरान जोशीले नारो के साथ जगह जगह दुकानों में स्टीकर लगाए और व्यापारियों से अपील की कि सभी व्यापारी अपने-अपने बाजारों में हर दुकान व हर घर में 13-15 अगस्त तक तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं।अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज, महामंत्री धीरज शुक्ला, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष राजेश सोनी राजाभैया,युवा महामंत्री गोविंदा सोनी,प्रशांत गुप्ता शक्ती, कुलदीप राजपूत, मयंक भदौरिया, संजीव गुप्ता, गोविंद मिश्रा, राहुल गुप्ता,विनोद शर्मा, दीपक गुप्ता, मुसाहिद, राहुल यादव, नितिन गुप्ता,गौरव दुबे, श्यामजी पोरवाल, श्रीकृष्ण पिछड़ा, राजेश पोरवाल आराधना, तारा यादव, अभिनंदन राठौर, विभू चौहान, रजत दुबे, अरविन्द दोहरे, मेहराज आदि मौजूद रहे।

More Stories
Bangalore 24april2026*Karnataka unanimously condemns the attempt to murder democracy in Bengal*.
लखनऊ24अप्रैल26* ‘नकली SDM’: 3 साल तक चलाता रहा VIP रुतबा, ट्रैफिक पुलिस के एक सवाल ने कर दिया खेल खत्म!*
बदायूँ 24अप्रैल26*किन्नरों का नेग के नाम पर आतंक दूल्हे के भाई को मारी गोली*