औरैया 10 अगस्त *छात्राओं ने एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को बांधी रखी*
*एसपी ने दिया छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा*
*ककोर,औरैया।* रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व स्कूल की छात्राएं एसपी चारु निगम के पास पहुंची। सभी ने एसपी को राखियां बांधी और सुरक्षा की बात कही। इसके बाद बच्चियों ने ऑफिस में तैनात सभी पुलिस के अधिकारियों और सिपाहियों को भी राखी बांधी। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बुधवार को जिला मुख्यालय और कुछ स्कूलों की छात्राएं एसपी कार्यालय पहुंच गईं। यहां पर उन्होंने एसपी चारु निगम को राखियां बांधी। एसपी चारु निगम ने राखी बांधने पर बच्चों को गिफ्ट दिए। साथ ही रक्षा करने का भी वायदा किया। एसपी चारु निगम ने छात्राओं की हौसला अफजाई की। कहा जिन भाइयों को आसपास रहने वाली बहनों ने राखी बांधी है, उन्हें बहन मानकर उनकी रक्षा करेंगे। एसपी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो उन्हें बताए। वह जरूर मदद करेंगी।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*