औरैया 09 मार्च *जी एम रेलवे का वार्षिक दौरा मचा हड़कंप*
*औरैया।* उत्तर रेलवे महा प्रबन्धक ने दिबियापुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण कर समस्त प्लेटफॉर्म की हकीकत देखी,खामियों को देख रेलवे के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। रेलवे कर्मचारियों के बने खस्ताहाल आवासों को भी देखा जहां वर्षो से जर्जर पड़े आवासों की कभी सुध नहीं ली गई। कर्मचारियों ने आस लगाई है, कि जीएम के दौरे से अब जर्जर पड़े आवासों का हो सकता है कायाकल्प। जीएम निरीक्षण में नगर के व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं बताई। रेलवे स्टेशन का नाम फफूंद बदलकर दिबियापुर किया जाए।लगभग एक घंटे के दौरे में जीएम ने बारीकियों को परख कर संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये।लगभग एक महीने से जीएम दौरे को लेकर स्टेशन प्रशासन तैयारियों में जुटा था। रेलवे स्टेशन की साफ सफाई रंगाई पुताई से साफ जाहिर हो रहा था कि शायद हर समय ऐसी चाक चौबंद व्यवस्था रहे जिससे यात्रियों को कोई असुविधा को सामना न करना पड़े।

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*