March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 09 अक्टूबर *33 केवी मेन लाइन के खम्भे पर गिरी आकाशीय बिजली 4 इंसुलेटर क्षतिग्रस्त*

औरैया 09 अक्टूबर *33 केवी मेन लाइन के खम्भे पर गिरी आकाशीय बिजली 4 इंसुलेटर क्षतिग्रस्त*

औरैया 09 अक्टूबर *33 केवी मेन लाइन के खम्भे पर गिरी आकाशीय बिजली 4 इंसुलेटर क्षतिग्रस्त*

*आकाशीय बिजली गिरने से 50 गांवो की बिजली आपूर्ति कई घंटों से बाधित*

*कंचौसी,औरैया।* कस्बा क्षेत्र में बीती रात्रि मूसलाधार बारिश के साथ ही वज्रपात का कहर देखने को मिला। असेनी पावर हाउस से बिहारी पुर उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी मेन लाइन पर बीती रात्रि 11 बजे के बाद हंसे पुरवा गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से खम्बे में लगे 4 इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूटकर नीचे गिर गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी और इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। बिहारीपुर उपकेंद्र से जुड़े 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई।बिहारीपुर उपकेंद्र से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है।बिहारीपुर उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन मेन लाइन पर शनिवार की रात्रि बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे जमौली, बिनपुरापुर, ढिकियापुर, घसा का पुरवा, प्रसाद पुरवा, कंचौसी बाजार, कंचौसी गांव, चंद्रपुर, चमरौआ, सहायपुर, रोशनपुर सहित एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति कई घण्टो से ठप्प चल रही है। वही बीती रात्रि में असेनी पावर हाउस से जुड़े नोगवा फीडर का असेनी गांव के पास तार टूटने से नोगवा, पुरवा महिपाल, अमरपुर, लछियामऊ, सुंदरपुर, रंजीतपुर, बट्टहा, कंचौसी, हरतोली, बिझाई, विजई पुरवा, मधवापुर सहित 15 गांवों की बिजली बीती रात्रि से ठप्प है। इस संबंध में असेनी एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है शाम तक पावर हाउस से जुड़े सभी इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।