July 6, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 08 दिसम्बर *मैनपुरी व खतौली उपचुनाव जीत को लेकर सपाइयों में जश्न का माहौल*

औरैया 08 दिसम्बर *मैनपुरी व खतौली उपचुनाव जीत को लेकर सपाइयों में जश्न का माहौल*

औरैया 08 दिसम्बर *मैनपुरी व खतौली उपचुनाव जीत को लेकर सपाइयों में जश्न का माहौल*

*डिंपल की जीत पर सपाइयों ने किया खुशी का इजिहार बांटी मिठाई*

*औरैया।* उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने जीत दर्ज की है। डिंपल यादव की एकतरफा जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। डिंपल ने करीब 2 लाख 40 हजार वोटों से चुनाव जीता। डिंपल यादव ने गुरुवार सुबह वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही बढ़त बना ली थी जो लगातार कायम रही उनको कुल पड़े मतों में 64 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। इधर एक निजी प्रतिष्ठान पर सपा युवा नेता ने अपने वक्तव्य दिए हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज से दो बार सांसद रह चुकी हैं। आपको बताते चलें मैनपुरी से 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सांसद रहे, उनके निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इससे चलते यहां उपचुनाव कराया गया। कांग्रेस और बसपा का कैंडिडेट ना होने की वजह से सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के एक प्रतिष्ठान पर डिंपल यादव की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई वितरित की इसके साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा जिला महासचिव ओमप्रकाश पूजा सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता मुकेश शर्मा अब्दुल हाफिज सत्तार मोहम्मद अनीष के अलावा अन्य सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर दिबियापुर रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर युवा सपा नेता अनुज यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव एवं खतौली सीट पर मदन भैया की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उपरोक्त दोनों सीटों की जीत पर सपा को संजीवनी प्राप्त हुई है। वही रामपुर सीट पर प्रशासन द्वारा धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि माननीय शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी का विलय सपा में कर दिया है। इससे समाजवादी पार्टी को अधिक मजबूती मिलेगी। मैनपुरी जीत के लिए उन्होंने मुख्य श्रेय शिवपाल सिंह यादव को दिया, साथ ही कहा कि सपा सुप्रीमो को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिए। वार्ता के दौरान पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.