औरैया 08 जुलाई *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन*
*औरैया 08 जुलाई 2022* डीएम प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की शीर्ष प्राथमिकता के 37 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम अमृत महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने *”हर घर तिरंगा”* कार्यक्रम के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक, निजी स्थानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संगठनों व संस्थानों, ग्राम पंचायतों व दुकानों साहित कई स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
बैठक में समस्त विभागों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, एनएचएम जैसी अनेक योजनाओं पर अब तक हुए कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता, अल्ट्रासाउन्ड मशीन, समस्त आरबीएसए टीम के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की तथा जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अर्चना श्रीवास्तव को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने व जनपद में हो रहे कोविड टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आशा व एएनएम के माध्यम से शत प्रतिशत टारगेट पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई सहित समस्त सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए।
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य रसद, राज्य औद्योगिक मिशन, शादी अनुदान, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ियों का कार्य, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, सामुदायिक शौचालय, पंचायतभवन, स्वच्छ भारत मिशन, उद्योगबन्धु, पोषाहार का वितरण, कौशल विकास मिशन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर पर विद्युत कनेक्शन एवं अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि जितने भी गौआश्रय स्थल हैं, उनमें मवेशियों को भूसा चारा पानी आदि की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा पशुओं के लिए पानी, शेड आदि व्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा एक भी पशु आवारा नहीं घूमना चाहिए सभी को गौ संरक्षण केंद्रों में संरक्षित किया जाए। आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आच्छादित योजनाओं को तत्काल पूरा करने, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्य मंत्री आवास योजना तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति, आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आधार सीडिंग एवं खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी ली गयी। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ावर्ग, प्रोबेशन विभाग द्वारा चलायी जा रही छात्रवृति, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्ष को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के बाद पौधों की जियो टैगिंग भी कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, वनाधिकारी वी के सिंह, जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया