February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 08 जुलाई *जनपद औरैया में जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न*-

औरैया 08 जुलाई *जनपद औरैया में जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न*-

औरैया 08 जुलाई *जनपद औरैया में जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न*-

*नमाज को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क*

*औरैया।* जुमा की नमाज को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड में रहा। मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैदी से डटा रहा। इसके अलावा शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए विभिन्न कस्बों के चौराहा-तिराहा एवं पुलिस पिकेट आदि पर पुलिस बल निगरानी करता रहा।
शुक्रवार 08 जुलाई 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देशन में जनपद औऱैया के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जुमा की नमाज़ के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थानों/चौराहों पर आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम, सौह्रर्द बनाए रखने के लिए व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी। ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करते हुए नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते जनपद में कहीं भी किसी प्रकार की घटना घटित नहीं हुई। औरैया के साथ ही कस्बा दिबियापुर , बेला , बिधूना , एरवाकटरा , अछल्दा , फफूंँद , अजीतमल , बाबरपुर , मुरादगंज व अयाना आदि में शांतिपूर्ण नमाज अदा होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

Taza Khabar