[1/8, 7:01 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अधेड की गला घोट कर हत्या करने का आरोप*
*पुलिस ने एक को लिया हिरासत में पूछताछ जारी*
*औरैया।* गांव बहादुरपुर-इंगुठिया निवासी श्रीगोपाल (44) पुत्र शिव शंकर निषाद को परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में धमसैनी गांव के पास शुक्रवार की देर रात पड़ा पाया। जिस पर परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में उठाकर रात में ही 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन युवक के शव को वापस गांव ले गए। जहां परिजनों ने पुलिस को फोन से युवक की गला घोंटकर हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान मृतक के भाई दरोगा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई के साथ बाइक से गया हुआ था। जहां उसने मेरे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके से आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। जहां उससे पूछतांछ की जा रही है। जांच अधिकारी एसआई संदीप जादौन ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई पर जहरीला पदार्थ खिलाकर तो कभी गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। अभी किसी के खिलाफ पीडि़त पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत होने की हकीकत पता चल सकेगी।
[1/8, 7:31 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दंपति को मारपीट कर किया घायल दी तहरीर*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र औरैया ग्राम लोहियापुर निवासी ममता देवी पति राकेश कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि पड़ोस के रहने वाले गांव के निवासी रामसेवक व संतोष कुमार पुत्र रामनाथ धोबी निवासी लोहियापुर शराब पीकर दरवाजे पर चढ़ आये, और दोनों लोग गाली- गलौज कर मारपीट करने लगे। पति-पत्नी की मारपीट देखकर मोहल्ला वासी दौड़ कर आ गए। मोहल्ला वासियों को आते देख कर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद में 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी गई इससे पूर्व 2008 में मारपीट कर घायल कर दिया था जिसकी एफ आई आर दर्ज की गई थी संभ्रांत लोगों के कहने पर समझौता कर लिया था। ममता स्वयं सहायता समूह में कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी में सेक्टर प्रभारी है। उन्होंने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर एफ आई आर दर्ज कर दोषियों को दंडित कराए जाने की मांग की जिससे ऐसी पुनरावृत्ति ना हो सके।

More Stories
लखनऊ 29अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 * “ऑपरेशन जनसुनवाई” शुरू – अब थाने के चक्कर खत्म, कप्तान के दरबार में होगा तुरंत इंसाफ*
अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*