सोशल मीडिया पर प्रचार में रहें सतर्क
औरैया। क्या आप किसी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन है या फिर फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक रूप से किसी पार्टी या प्रत्याशी से जुड़े चुनाव प्रचार, कॉमेंट, लाइक या शेयर करते है, तो सावधान हो जाये क्योंकि चुनाव से जुड़े किसी भी वर्चुअल प्रचार माध्यम पर प्रशासन की पैनी नजर है।जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में संचालित सभी वाट्सग्रुप एडमिन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इन्टाग्राम तथा ट्विटर पर कार्य करने वालों से कहा गया है कि वर्तमान में जिले में विधान सभा सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया संचालित है ऐसे में सभी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन, सोशल मीडिया के संचालक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इन्टाग्राम पर कार्य करने वाले व्यक्ति एवं यूट्यूब के संचालक किसी भी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार एवं राजनैतिक दलों के प्रचार के संबंध में सतर्क होकर कार्य करें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश का उल्लंधन पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अर्न्तगत कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के किसी भी प्रचार आदि पर कड़ी निगरानी के लिए टीमें गठित की गयीं हैं, जो लगातार पेड न्यूज के साथ सोशल मीडिया पर नजर रख रहीं हैं। अत: लोगों को सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।