औरैया 07 नवंबर *औरैया में रोडवेज में घुसी ऑल्टो, दो की मौत, 4 घायल*
*दोनों मृतकों की घायल पत्नी व बच्चे नाजुक हालत में रिफर*
*बस के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा*
*औरैया 07 नवम्बर।* सोमवार की देर शाम अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज हाईवे ओवर ब्रिज पर एक अल्टो कार पीछे से रोडवेज बस चालक द्वारा अचानक से ब्रेक लगाये जाने से बस में घुस गई। जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतकों के परिवार के ही चार लोगों को नाजुक हालत में सीएचसी से रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इटावा के ग्राम करनपुरा निवासी प्रापर्टी डीलर रविकान्त दीक्षित उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रताप बाबू अपने दोस्त विवेक यादव उम्र 36 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी शान्ती बिहार कालौनी इटावा के साथ अपनी ऑल्टो कार से औरैया के सांई मंदिर घूमने आये थे। उनकी कार में दोनों की पत्नी व बच्चे समेंत कुल 6 लोग सवार थे। यहां सांई मंदिर घूमने फिरने के बाद वह सभी लोग करीब 7 बजे वापस इटावा अपने घर के लिए निकल गए। इसी बीच जैसे ही लगभग सवा 7 बजे वह लोग मुरादगंज हाईवे ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी आगे चल रही रोडवेज बस चालक ने सवारियां उतारने के लिए अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिससे कार पीछे से बस में घुस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। दोनों मृतक आगे वाली सीट पर फंस गये। जबकि उनका परिवार पीछे वाली सीट पर फंसा रहा। तेज आवाज व चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। अजीतमल कोतवाली पुलिस समेंत एसपी शिष्यपाल, सीओ अजीतमल सुरेन्द्र नाथ यादव मौके पर पहुंच गये जिन्होंने कार में फंसे सभी घायलों को शीशे दरवाजे काटकर निकाला और सरकारी एम्बुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रविकान्त व विवेक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि आकांक्षा पत्नी रविकांन्त 28 वर्ष, नीतू पत्नी विवेक 30 वर्ष, बेबो पुत्री विवेक 8 वर्ष व टोलू पुत्र विवेक उम्र 3 वर्ष को नाजुक हालत में सैफई रिफर कर दिया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया