औरैया 06 सितम्बर *राजकीय संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी 18 को-एसपी*
*औरैया 6 सितंबर 2022*- पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अवगत कराया है कि रिजर्व पुलिस लाइन में निष्प्रयोज्य मैस पात्र तथा राजकीय संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी 18 सितंबर को प्रातः10 बजे होनी है। जिसमें बोलीदाता के अग्रिम जमानत के रूप मे बीस हजार रूपए नगद जमा करना होगा। बोलीदाता के नाम सर्वाधिक बोली छूटने पर समर्पित धनराशि एक मुक्त जमा करना अनिवार्य होगा।यदि बोली दाता धनराशि जमा करने में असफल रहता है तो अग्रिम जमा के रूप में जमानत की धनराशि राज्य सरकार के पक्ष में जप्त कर ली जाएगी तथा अंगले बोलीदाता के नाम नीलामी कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय संपर्क करें।

More Stories
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*
कौशाम्बी 13 मार्च 26*ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार दो युवक हुए घायल*