July 6, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 05 सितम्बर *“05 घण्टे में 07 हत्यारोपितो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

औरैया 05 सितम्बर *“05 घण्टे में 07 हत्यारोपितो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

औरैया 05 सितम्बर *“05 घण्टे में 07 हत्यारोपितो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*औरैया।* वादी श्रवण कुमार पुत्र सुरेश बाबू निवासी बंशीराय का पुर्वा दयाराम द्वारा थाना अछल्दा पर लिखित तहरीर दी गयी कि कल दिनांक 04 सितंबर 2022 को गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा मेरे घर में घुस कर धारदार हथियार से मेरे पिता, भाई, माता व पत्नी के साथ मार-पीट कर जानलेवा हमला किया गया। जिससे मेरे पिता की मृत्यु हो गयी तथा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अछल्दा के अन्तर्गत 10 नामजद व कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के अलावा हत्या एवं दलित अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता व गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र प्रशांत कुमार व पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण थाना अछल्दा की टीमों का गठन किया गया तथा घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यथासंभव स्थानों पर दविश दी जा रही थी कि दिनांक 05 सितंबर 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हत्या से सम्बन्धित कुछ अभियुक्तगण ग्राम मदा का पुर्वा के सामने सड़क पर खड़े हैं। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर 07 अभियुक्तगण को मय आलाकत्ल के साथ ग्राम मदा का पुर्वा के सामने सड़क से समय करीब पौने एक बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पकड़ी गई अभियुक्तों में सत्यम उर्फ छोटू पुत्र सुरेन्द्र कुमार तिवारी ग्राम पुर्वा दयाराम मौजा वंशी थाना अछल्दा जनपद औरैया, श्याम तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी ग्राम पुर्वा दयाराम मौजा वंशी थाना अछल्दा जनपद औरैया, राहुल कुमार पुत्र श्रीनारायण प्रजापति ग्राम पुर्वा दयाराम मौजा वंशी थाना अछल्दा जनपद औरैया, अमित तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी ग्राम पुर्वा दयाराम मौजा वंशी थाना अछल्दा जनपद औरैया, विकास प्रजापति पुत्र श्री कृष्णप्रजापति ग्राम पुर्वा दयाराम मौजा वंशी थाना अछल्दा जनपद औरैया, राजू पुत्र राजेन्द्र कुमार ग्राम पुर्वा दयाराम मौजा वंशी थाना अछल्दा जनपद औरैया व अंकित तिवारी पुत्र सुरेन्द्र कुमार तिवारी निवासी ग्राम पुर्वा दयाराम मौजा वंशी थाना अछल्दा जनपद औरैया आदि शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद डण्डा बरामद किया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0 उ0 नि0 महेन्द्र भदौरिया, उ0नि0 विशम्भर पाण्डेय, उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह मय टीम मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.