औरैया 05 नवंबर *प्रधान ने निर्माणाधीन पानी टंकी के मानक विहीन घटिया निर्माण की शिकायत की*
*बिधूना,औरैया।* ग्राम पंचायत पुर्वा पीताराम रुरुगंज की प्रधान ने ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पानी की टंकी में मानक को धता बताकर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने की अपर जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत पुर्वा पीताराम रुरुगंज की प्रधान अलका गुप्ता पत्नी सुनील कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी को बिधूना तहसील में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी ग्राम पंचायत में जल निगम के ठेकेदार द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग ना किए जाने के साथ घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे उक्त पानी की टंकी के बेहद कमजोर रहने की प्रबल आशंका बनी हुई है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि यदि मानक विहीन निर्माण जल्द ना रोका गया तो शासन की मंशा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सकेगा। प्रधान ने किसी सक्षम अधिकारी से पानी टंकी के निर्माण की जांच करा कर गुणवत्ता सुधारे जाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्रधान की शिकायत पर अपर जिला अधिकारी एमपी सिंह ने जांच करा कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
More Stories
दिल्ली30सितम्बर26* दुष्कर्म के झूठे केस में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र पूरी तरह दोषमुक्त, तीस हजारी कोर्ट ने बंद किया मामला
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*विधवा महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप,
मुजफ्फरनगर, 30 सितंबर 2026। : टूरिस्ट बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार