औरैया 05 नवंबर *डीएम व एसपी ने नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*
*औरैया 5 नवंबर 2022*- आगामी नगर पालिका/ नगर पंचायत के निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने नगर पंचायत अजीतमल में स्थित मतदान केंद्र/मतदेय स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी तथा संबंधित अधिकारियों को पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई तथा सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, अधिशाषी नगर पंचायत अजीतमल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: