औरैया 04 फरवरी *ढिकियापुर गांव मे सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणो ने भाजपा उम्मीदवार का किया विरोध*
*पिछले पांच सालों में कई बार विधायक व शासन प्रशासन से सड़क व नाली निर्माण की ग्रामीण कर चुके मांग*
*कंचौसी,औरैया।* कल शाम बिधूना विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड रही रिया शाक्य राज्य सभा सासंद गीता शाक्य व अन्य पार्टी नेता व कार्य कताओ के साथ कंचौसी सब्जी मंडी मे मतदाताओ से वोट मांगने के बाद नजदीक गाव ढिकियापुर पहुंची और ग्रामीणो से भाजपा के पक्ष मे बोट देने की अपील की उसी समय नाराज एक दर्जन ग्रामीण महिला पुरुषो ने उन्हे घेर कर सड़क के बीचो बीच गढ्ढे व उनमे कीचड युक्त भरा पानी से आने जाने मे हो रही सालो से परेशानी से नाराजगी जताते हुए प्रत्याशी व भाजपा का बिरोध किया।
ग्रामीणो का कहना था कि कंचौसी ढिकियापुर घसा का पुरवा तीन किलोमीटर इस मार्ग को बनाने के लिए पूर्व बिधायक बिनय शाक्य व प्रति निधि देबेश शाक्य से ग्रामीणो ने मौके पर बुलाकर निर्माण कराये जाने की मांग के साथ दर्जनो शिकायते जिला और प्रदेश शासन को भेजी लेकिन आज तक सड़क निर्माण न होने से लोग आने जाने मे चोटिल हो रहे है इस लिए वह शासन से नाराज है। लोगो की नाराजगी को शान्त करने के लिए सासंद गीता शाक्य ने साथ चल रहे ब्लाक प्रमुख सहार आकाश सिह के माध्यम से सडक के दोनो ओर नाली बनाने आश्वासन दिया।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।