औरैया 03 दिसम्बर *प्री ट्रायल बैठक में हुआ विचार-विमर्श*
*औरैया।* अनिल कुमार वर्मा माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के आदेशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर 2021 के सफल आयोजन के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ प्री- ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु विचार विमर्श किया गया। जिससे आम जनता को लोक अदालत का लाभ मिल सके प्री- ट्रायल बैठक में सुनील कुमार सिंह, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत औरैया व दिवाकर कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के साथ विद्युत विभाग के अधिवक्ता मुकेश मिश्रा, सर्वेश कुमार, रघुनंदन सिंह ऑपरेटर उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !
चंडीगढ़ *3 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!*
सहारनपुर 3 अप्रैल 26*तीतरों में किसानों के नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी, गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद…*