औरैया 03 जून *डीएम व अधिकारियों ने सेरेमनी का सजीव प्रसारण देखा*
*औरैया। शुक्रवार 03 जून 2022* शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ, जिसका कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष ने बड़ी संख्या में उद्यमियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन को सुना।
जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण किया जाये। शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों व अन्य उद्योगपतियों को ईज आफ डुइंग बिजनेस का लाभ प्रदान किया जाये, जिससे औरैया में अन्य निवेशक भी प्रोत्साहित होकर जनपद में निवेश करने के लिए प्रेरित हो।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार परक ऋण योजनाओ के अंतर्गत 4 लाभार्थियों उषा देवी, शोयव शहीद, अनिल कुमार एवं दीपक बाबू को 10-10 लाख का पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा ऋण चेकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रसारण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, महाप्रबंधक एनटीपीसी, महाप्रबंधक गेल इंडिया लिमिटेड, जिला उद्योग अधिकारी एवं जनपद के समस्त उद्यमी उपस्थित रहे।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें