औरैया 01 अप्रैल *दिव्यांग की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, दिव्यांग उप जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार!
बिधूना(औरैया)।-खबर औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर से है जहां निजी संक्रमणीय भूमि पर दबंगई के बल पर कब्जा किये जाने से परेशान दिव्यांग ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।उपजिलाधिकारी ने पीडित को मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर निवासी सतीश कुमार मिश्रा पुत्र राजबहादुर ने उपजिलाधिकारी लवगीत कौर को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसके नाम जुगराजपुर मजरा में संक्रमणीय भूमि संख्या 918 क दर्ज है। वह पैरों से विकलांग हैै उसकी भूमि पर गांव का ही विपक्षीगण ने दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया और वाउण्ड्री वाल भी बना ली है। पीडित ने बताया कि जब उसके द्वारा कब्जे का विरोध किया गया तो विपक्षीगण गाली गलौज करने के साथ झगडा फसाद पर आमादा हो जाता है। पीडित ने उपजिलाधिकारी से विपक्षी से भूमि कब्जा मुक्त कराने के साथ कार्यवाही की गुहार लगाई
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
More Stories
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 26 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 की बड़ी खबरें……………….*