युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर किया कई लोगों को घायल
अजीतमल,औरैया। कोतवाली अजीतमल के अंतर्गत भरसन गांव के एक युवक ने आधा दर्जन लोगों पर किया आत्मघाती हमला जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।आरोपी चंद्र प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विद्याराम ने नशीला पदार्थ खाने के बाद घटना को दिया अंजाम आज लगभग 3 बजे कुल्हाड़ी से आधा दर्जन लोगों पर हमला किया जिसमें से फूलन देवी , रामवीर, शिव अवतार, नरेंद्र सिंह, लल्लू सिंह आदि लोगों को गंभीर चोट आई पुलिस ने घायलों को सीएससी अजीतमल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा दिया, और आरोपी को हिरासत में लिया है और अजीतमल कोतवाली में बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि वह कई दिन से नशीला पदार्थ का सेवन कर रहा था। जिसकी जानकारी घरवालों को थी। लेकिन उनके बाद कोई भी कदम नहीं उठाया गया। गुरुवार को उसने इस घटना को अंजाम दिया, जिससे ग्रामीणों ने दहशत फैल गई, और पुलिस ने आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही, अजीतमल सीझ प्रदीप कुमार ने घटनास्थल पर जाकर घटना का संज्ञान लिया और आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें