उन्नाव28जून25*भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान,कहा-संविधान सेक्युलर शब्द हटाया जाए,कोई व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता*
उन्नाव।उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।
साक्षी महराज ने कहा कि कोई व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता,अगर कोई कहता है तो वह बकवास कर रहा है। साक्षी महराज ने भारतीय संविधान से सेकुलर और सोशलिस्ट शब्दों को हटाने की मांग की।साक्षी महराज ने इसे देश के साथ अन्याय बताया और कहा कि जैसे आंख का धर्म देखना और कान का धर्म सुनना है, वैसे ही इंसान का भी एक धर्म होता है।
देश के संविधान से दो शब्द सेकुलर और सोशलिस्ट हटाए जाने पर सांसद साक्षी महाराज ने दो टूक कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया है।साक्षी महराज ने कहा कि मैं एक धर्माचार्य हूं,दुनिया का बड़े से बड़े विद्वान मुझसे बहस कर ले, धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता यह सब बकवास है।संविधान का अन्याय है,पाप है,आंख का धर्म है देखना,कान का धर्म है सुनना,नाक का धर्म है सांस लेना,क्या ये अपना धर्म भूल सकते हैं,अग्नि क्या अपना धर्म भूल सकती है।
साक्षी महराज ने कहा कि मैं जब राजनीति में नहीं था तब से धर्मनिरपेक्ष का विरोध कर रहा हूं।कोई व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता अगर कोई कहता है तो वह बकवास कर रहा है,धर्मनिरपेक्ष शब्द देश को बर्बाद करने के लिए जोड़ा गया।
साक्षी महाराज ने इटावा के कथावाचक कांड पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के दिमाग में जातिवाद का जहर भरा है,ये लोग जातिवाद का जहर घोलकर राजनीति करते हैं।छद्म वेश में धोखा देना और भ्रमित करना बड़ा अपराध है। साक्षी महराज ने कथावाचक मुकुट मणि यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक आधार कार्ड में ब्राह्मण, दूसरे में यादव,क्या यह रोहिंग्या है या आतंकवादी,जो छिपकर रह रहा है,यादव बनकर कथा करो,कोई मना नहीं कर रहा,लेकिन भ्रमित करके नहीं।
साक्षी महराज ने पौराणिक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि रावण ब्राह्मण था राम ठाकुर थे।राम ने रावण का वध किया,क्या किसी ब्राह्मण ने आज तक रावण का पुतला फूंका,
क्योंकि उसने वेश बदलकर सीता का हरण किया,देश में गुणों से पूजा होती है जाति से नहीं।
साक्षी महाराज ने डॉ. भीम राम अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी पहचान नहीं छुपाई।वो दलित समुदाय से आते थे,लेकिन उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए। इस वजह से आज उन्हें पूरा देश सम्मान करता है।
राहुल गांधी को राजनीति में पप्पू करार देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश बर्बाद किया,जबकि पीएम मोदी ने 11 साल में विकास का कीर्तिमान रचा। साक्षी महराज ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं और कश्मीर समस्या को जन्म दिया।राहुल गांधी के दादा-दादी देश के दुश्मन थे,इन्होंने ही देश का विभाजन कराया,वोट बैंक की राजनीति और हिंदू-मुस्लिम भेदभाव की शुरुआत भी कांग्रेस ने की।
More Stories
लखनऊ19अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ19अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश भर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
फतेहपुर19अक्टूबर25*पटाखा मंडी में लगी भीषण आग, आग लगने से मचा हड़कंप